Arjun ki chal ke fayde अर्जुन की छाल के फायदे आज हम जानेंगे अर्जुन वृक्ष की छाल के बारे में।अर्जुन वृक्ष का वैज्ञानिक नाम टर्मिमिनेलिया अर्जुना है. भिन्न-भिन्न स्थानों पर इसे धवल, कुकुभ और नाडिसार्ज जैसे नामों से भी जानते हैं. आयुर्वेद में अर्जुन वृक्ष स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है।अर्जुन वृक्ष एक सदाबहार यानी हमेशा हरा-भरा आने वाला वृक्ष है. अर्जुन वृक्ष का नाम प्रमुख औषधीय वृक्षों में है. इसका उपयोग हृदय रोग के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। अर्जुन वृक्ष के छाल के चूर्ण, काढ़ा, अरिष्ट आदि के रूप में उपयोग किया जाता है। तो आइए जानते हैं अर्जुन वृक्ष की छाल के कुछ महत्वपूर्ण फायदे। अर्जुन की छाल के फायदे - Arjun ki Chhal Ke Fayde in Hindi 1. उच्च रक्तचाप में अर्जुन की छाल का प्रयोग - : उच्च रक्तचाप में अर्जुन की छाल का उपयोग बहुत ही गुणकारी माना जाता है। अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल को कम करके लिपिड ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी घटाती हैं।इसके छाल का सेवन रक्त प्रवाह के अवरोध को भी दूर करता है। इसके लिए आपको एक चम्मच अर्जुन वृक्ष की छाल का पाउडर दो गि...